भीम प्रज्ञा न्यूज. सूरजगढ़। सूरजगढ़ खंड में चिकित्सा विभाग के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने पर विजयपाल, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, खंड सूरजगढ़ को 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी झुंझुनूं डॉ. छोटेलाल गुर्जर, आरसीएचओ डॉ. दयानंद सिंह एवं डिप्टी सीएमएचओ डॉ. भंवरलाल द्वारा विजयपाल को प्रशस्ति/सम्मान प्रदान कर उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना की गई। इस उपलब्धि पर चिकित्सा विभाग के डॉ. हरेंद्र धनकर, बीसीएमओ सूरजगढ़; डॉ. हरीश यादव, बीसीएमओ खेतड़ी; डॉ. संत कुमार जांगिड़, बीसीएमओ चिड़ावा; प्रशासनिक अधिकारी राकेश कुमार करोल; राजेंद्र कुमार जांगिड़, सीएमएचओ कार्यालय झुंझुनूं; सहायक प्रशासनिक अधिकारी बलबीर सिंह भालोठिया, खेतड़ी; अशोक कुमार, बुहाना; प्रियंका, लेखाकार बीसीएमओ कार्यालय सूरजगढ़; सुमेर सिंह मीणा, बीपीएम सहित चिकित्सा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, सहकर्मियों एवं परिजनों ने विजयपाल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत एवं चिकित्सा विभाग के प्रति समर्पण का परिणाम है।