भीम प्रज्ञा न्यूज़.नवलगढ । नगर पालिका नवलगढ़ के रिक्त चल रहे अधिशाषी अधिकारी पद का अतिरिक्त कार्यभार अनिल कुमार, सहायक अभियंता, नगर परिषद झुंझुनूं को सौंपा गया है। स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान सरकार ने प्रशासनिक कारणों के चलते यह आदेश जारी किया है।विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अनिल कुमार अपने वर्तमान पद के कार्य के साथ-साथ नगर पालिका नवलगढ़ के अधिशाषी अधिकारी पद का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे। यह जिम्मेदारी उन्हें अग्रिम आदेशों तक सौंपी गई है।अनिल कुमार को नवलगढ़ नगर पालिका का अतिरिक्त कार्यभार मिलने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। चिड़ावा क्षेत्र से पार्षद सुरेश भूकर, युवा उद्धमी दिनेश दाधीच, पार्षद बृजेश पूनिया, पार्षद विकास चाहर, पार्षद अभयसिंह बडेसरा, पार्षद प्रतिनिधि मुकेश पूनिया, पार्षद विंनोद डांगी, पार्षद प्रतिनिधि राजेश वर्मा , भाजपा नगर अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर, पार्षद सुनील भड़िया, सन्दीप कटेवा, मुकेश जलिन्द्रा, प्रमोद सांगवान, युवा प्रवक्ता विकास पायल , गंगाधर सैनी, पूर्व उपाध्यक्ष नगरपालिका ओमप्रकाश बसवाला ,सहित शुभचिंतको ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।