भीम प्रज्ञा न्यूज़.चिड़़ावा। झुंझुनू जिले के विभिन्न क्षेत्र में पानी और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाली स्वंय सेवी संस्थान रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान द्वारा किए गए विकास कार्यो का सोमवार को प्रवासी उद्योगपति रघुहरि डालमिया द्वारा झुझुनूं पंचायत समिति के हमीरवास लाम्बा गांव में हुए विकास कार्यों का अवलोकन किया गया।
डालमिया द्वारा गांव में संस्थान द्वारा किये गये विकास कार्यों जैसे वर्षाजल संग्रहण कुण्ड, पुनर्भरण कूप, शमशान भूमि में एक लीटर जल तकनीक से हुए पौधारोपण व गरीब परिवार के शौचालय निर्माण आदि का अवलोकन किया गया । साथ ही गांव के विकास को लेकर ग्रामीणों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें वर्तमान में किये गये कार्यों और भविष्य में होने वाले कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गयी। इस अवसर पर डालमिया ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि गांव के विकास में प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी और भागीदारी सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर हमीरवास की ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष, सदस्यों एंव ग्रामीणों द्वारा रघुहरि डालमिया का साफा, शाॅल, माला पहनाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सभी ग्रामीणों की तरफ से गांवों के विकास के लिए किये जा रहे कार्यो हेतु डालमिया का आभार एंव धन्यवाद व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के परियोजना प्रबंधक भूपेन्द्र पालीवाल, दीपक कुमार, जल संसाधन एंव ग्रामीण विकास समन्वयक संजय शर्मा श्योपुरा , कृषि एंव वानिकी समन्वयक शुबेन्द्र भटट्, क्षेत्रिय अधिकारी सूरजभान रायला और ग्रामीण श्रीराम, कैलाश योगी, विधाधर मुन्शी जागिङ , निहालसिंह , मानसिंह व 90 पुरूष एंव महिलाएं उपस्थित रहे।
चिड़ावा
ग्रामीणों की भागीदारी से आदर्श गाँव की ओर बढ रहा है हमीरवास - प्रवासी उद्योगपति रघुहरि डालमिया



देश
राजनीति
Web Story




