भीम प्रज्ञा न्यूज़.पचेरी। पचेरी क्षेत्र के सहड़ का बास गांव में पिछले 7 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव की डीपी खराब होने के कारण बिजली संकट बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद बिजली विभाग की ओर से समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों के अनुसार 7 अगस्त को खराब डीपी को बुहाना स्थित बिजली विभाग कार्यालय में लेकर गए थे। वहां विभाग की ओर से डीपी ठीक होने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को वापस भेज दिया गया, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि डीपी अभी भी उसी खराब स्थिति में है और बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई है।
सात दिन से बिजली नहीं होने के कारण ग्रामीण पानी की व्यवस्था, घरेलू कामकाज सहित अन्य जरूरी कार्यों को लेकर परेशान हैं। तपती गर्मी और मौसम खराब होने के बीच बिजली संकट ने ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। लगातार समस्या का समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है।ग्रामीणों ने मांग की है कि खराब डीपी को जल्द ठीक अथवा बदलवाकर गांव की बिजली आपूर्ति सुचारू की जाए, ताकि उन्हें सात दिन से जारी बिजली संकट से राहत मिल सके।


देश
राजनीति
Web Story





