भीम प्रज्ञा न्यूज. बुहाना। बुहाना पुलिस उपाधीक्षक के पद पर अब मंजू चौहान प्रोबेशनर (प्रोबे.) जिम्मेदारी संभालेंगी। पुलिस विभाग की ओर से किए गए स्थानांतरण के तहत पुलिस उप अधीक्षक मंजू चौहान को बुहाना डिप्टी के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, बुहाना में लंबे समय से सेवाएं दे रहे निवर्तमान पुलिस उप अधीक्षक नोपाराम भाकर का स्थानांतरण सीकर जिले के फतेहपुर किया गया है। मंजू चौहान मूल रूप से श्रीगंगानगर की रहने वाली हैं। उन्होंने वर्ष 2023 में आयोजित आरएएस परीक्षा में अपने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल करते हुए 836वीं रैंक प्राप्त की थी। पढ़ाई में शुरू से ही मेधावी रहीं मंजू चौहान ने प्रशासनिक सेवा में चयन के बाद अब पुलिस विभाग में जिम्मेदारी संभालते हुए बुहाना क्षेत्र में सेवाएं देने का अवसर प्राप्त किया है। मंजू चौहान के बुहाना डिप्टी के रूप में पदभार संभालने के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा को लेकर उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। वहीं, निवर्तमान डिप्टी नोपाराम भाकर ने बुहाना क्षेत्र में लंबे समय तक सेवाएं दीं। उनके कार्यकाल के दौरान पुलिस से जुड़े विभिन्न मामलों में क्षेत्रवासियों के साथ समन्वय बनाए रखने का प्रयास किया गया। अब मंजू चौहान के सामने बुहाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को संभालने की नई जिम्मेदारी होगी। उनके पदभार संभालने को लेकर क्षेत्रवासियों में भी नई पुलिस अधिकारी से बेहतर कार्य की उम्मीद है।
टॉप न्यूज़

बुहाना की नई डिप्टी होंगी मंजू चौहान, नोपाराम भाकर अब फतेहपुर में संभालेंगे जिम्मेदारी
श्रीगंगानगर की मंजू चौहान ने पहले प्रयास में पास की थी आरएएस परीक्षा, अब प्रोबेशनर के रूप में बुहाना में देंगी सेवाएं



देश
राजनीति
Web Story




