भीम प्रज्ञा न्यूज.बुहाना। झुंझुनूं जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए सुरेश कुमार कुमावत ने रविवार शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ झुंझुनूं जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं मंडावा विधायक रीटा चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान कुमावत ने गुलदस्ता भेंट कर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई। सुरेश कुमार कुमावत पिछले करीब 25 वर्षों से कांग्रेस पार्टी से जुड़कर कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय हैं। वे ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बुहाना ब्लॉक में उनकी कार्यकर्ताओं के बीच अलग पहचान है। ब्लॉक स्तर पर संगठन की जिम्मेदारी संभालने के बाद उनके कार्यों और सक्रियता को देखते हुए उन्हें जिला स्तर पर काम करने का अवसर मिला।
पार्टी संगठन के प्रति उनकी लगातार सक्रियता और कार्यशैली से संतुष्ट होकर कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें झुंझुनूं जिला कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति के बाद कुमावत ने रविवार को जिला अध्यक्ष रीटा चौधरी से मुलाकात कर आभार जताया और संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की।
कार्यकर्ताओं ने पौधा भेंट कर सुरेश कुमार कुमावत को दी शुभकामनाएं
बुहाना ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सुरेश कुमार कुमावत के कार्यालय पहुंचकर पौधा भेंट कर शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी आलाकमान ने बुहाना ब्लॉक के एक सामान्य कार्यकर्ता को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया है। इसके लिए उन्होंने आलाकमान का आभार जताया। कुमावत ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए जल्द बैठक आयोजित करने और आगामी पंचायती राज चुनाव में संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की बात कही।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष शकुंतला यादव, पूर्व सरपंच गोखन ढाणी भालोठ, रविकांत घसेड़ा, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष प्रदीप चुडिना, पूर्व उपसरपंच महेंद्र ढाणी भालोठ, सरपंच राधेश्याम यादव, नीतू वर्मा, पप्पू यादव, आकाश, पवन यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहें।


देश
राजनीति
Web Story





