भीम प्रज्ञा न्यूज़.सिंघाना। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पंचायत समिति सिंघाना में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 9 से 17 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के तहत सोमवार को भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। रैली में पंचायत समिति के कर्मचारियों सहित युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। लेखा अधिकारी महेश कुमार धायल ने बताया कि अभियान के तहत 10 अगस्त को तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं और बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास तथा विभाजन की विभीषिका के संघर्षों से अवगत कराया जा रहा है, ताकि वे देश की आजादी के महत्व को समझ सकें।
धायल ने कहा कि तिरंगा देश की राष्ट्रीय विरासत और आन-बान-शान का प्रतीक है। लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद रखते हुए आने वाली पीढ़ी में देशभक्ति की भावना कायम रखना ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य है।इस अवसर पर अरविंद, सत्यवीर सिंह, बिजेंद्र सैनी, श्याम लाल मीणा, सुरेंद्र लमोरिया, प्रदीप, सुरेश, अजय कुमार सहित पंचायत समिति का स्टाफ मौजूद रहा।


देश
राजनीति
Web Story





