भीम प्रज्ञा न्यूज.बुहाना। नगरपालिका बुहाना के आगामी निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी में टिकट की दौड़ तेज हो गई है। नगरपालिका के 20 वार्डों से पार्षद पद के लिए कुल 56 दावेदारों ने कांग्रेस पार्टी से टिकट के लिए आवेदन किया है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब पार्टी स्तर पर संभावित प्रत्याशियों के नामों को लेकर मंथन का दौर शुरू हो गया है। टिकट की दावेदारी में वार्ड नंबर 18 सबसे आगे है। यहां सबसे ज्यादा पांच लोगों ने कांग्रेस टिकट के लिए आवेदन किया है। वहीं वार्ड नंबर 3, 6 और 19 में चार-चार दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश की है। कई वार्डों में दो और तीन दावेदार भी मैदान में हैं। ऐसे में कांग्रेस के सामने प्रत्येक वार्ड में मजबूत और जिताऊ चेहरे का चयन करना चुनौतीपूर्ण रहेगा।
वार्डवार दावेदार
वार्ड नंबर 1 में सचिन कुमार जांगिड़ और इमरान खान पुत्र रहीश खान ने आवेदन किया है, वार्ड नंबर 2 में महेंद्र सिंह (ग्राम सेवक), मुकेश सिंह पुत्र भंवर सिंह और अरुण सिंह पुत्र ईश्वर सिंह दावेदार हैं, वार्ड नंबर 3 में मुकेश कुमार पुत्र पूर्णमल, राकेश पुत्र सुरेश कुमार, सुमेर पुत्र जागूराम और हवा सिंह पुत्र नंदलाल ने आवेदन किया है, वार्ड नंबर 4 में विजेंद्र सिंह पुत्र हनुमान सिंह और सत्यवीर पुत्र रामकुमार दावेदार हैं, वार्ड नंबर 5 में सुनील कुमार सिहोडिया पुत्र सुभाषचंद्र और विजय सिंह पुत्र झंडू राम ने आवेदन किया है, वार्ड नंबर 6 में रितु पत्नी पवन कुमार, पुनम पत्नी मुकेश कुमार, पुनम पत्नी राकेश कुमार और संतरा पत्नी मुंशीराम दावेदार हैं, वार्ड नंबर 7 में अनिल कुमार पुत्र कैलाश चंद, मुंशी पुत्र दाताराम और जयपाल पुत्र रिशाल सिंह ने आवेदन किया है, वार्ड नंबर 8 में ओमप्रकाश ठेकेदार पुत्र भागीरथ मल, धर्मवीर पुत्र भानाराम और राकेश रांगेय पुत्र पूर्णमल दावेदार हैं, वार्ड नंबर 9 में लुकमान और महबुब पुत्र निजामुद्दीन ने टिकट के लिए आवेदन किया है, वार्ड नंबर 10 में विजेश कुमार योगी पुत्र सुरेश कुमार और आमिन खान पुत्र सलेमान खां दावेदार हैं।
वार्ड नंबर 11 में सोनू कंवर पत्नी रंजीत सिंह और निर्मला देवी पत्नी महेंद्र सिंह ने आवेदन किया है, वार्ड नंबर 12 में पूनम पत्नी नरेंद्र सिंह और सरोज पत्नी श्रीराज सिंह दावेदार हैं, वार्ड नंबर 13 में मनपाल सिंह पुत्र हरपाल सिंह और जय सिंह राइका पुत्र फतेहसिंह राइका ने आवेदन किया है, वार्ड नंबर 14 में रघुवीर सिंह पुत्र राजकुमार सिंह, राजू सिंह पुत्र रणसिंह और सुरेंद्र कुमार पुत्र शिवकरण दावेदार हैं, वार्ड नंबर 15 में कृष्ण पत्नी रोहिताश्व सिंह, मनीषा पत्नी राजू सिंह और नीलम पत्नी सुनील कुमार ने टिकट के लिए आवेदन किया है, वार्ड नंबर 16 में मोनिका पत्नी अशोक कुमार और सरोज देवी पत्नी धर्मेंद्र नाड़ियां दावेदार हैं, वार्ड नंबर 17 में रतनलाल पुत्र मिमराज, राजेंद्र कुमार पुत्र मोहनलाल और भंवर सिंह पुत्र मानसिक ने आवेदन किया है, वार्ड नंबर 18 में विजय कुमार पुत्र शिवकुमार, संजय शर्मा पुत्र श्रीराम शर्मा, सतीश कुमार पुत्र संतोष कुमार, प्रवीण कुमार पुत्र श्रीराम शर्मा और अशोक जोशी पुत्र रामजीलाल ने दावेदारी पेश की है, वार्ड नंबर 19 में कृष्ण सिंह पुत्र रामकुमार सिंह, तेजपाल सिंह पुत्र बहादुर सिंह, ज्ञान सिंह पुत्र हनुमान सिंह और मुरारी सिंह पुत्र जग्गू सिंह दावेदार हैं, वार्ड नंबर 20 में बजरंग लाल पुत्र मनोहरलाल, राकेश सिंह पुत्र राम सिंह और भंवर सिंह पुत्र सुगन सिंह ने कांग्रेस टिकट के लिए आवेदन किया है।
जिताऊ चेहरे पर रहेगी नजर
56 दावेदारों के आवेदन के बाद अब कांग्रेस पार्टी के सामने टिकट वितरण को लेकर महत्वपूर्ण फैसला लेने की स्थिति है। पार्टी की ओर से दावेदारों की क्षेत्र में पकड़, जनसमर्थन, सक्रियता और चुनावी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए प्रत्याशी चयन किए जाने की संभावना है।वार्ड नंबर 18 में पांच दावेदार होने से यहां टिकट को लेकर सबसे अधिक उत्सुकता बनी हुई है। वहीं वार्ड नंबर 3, 6 और 19 में भी चार-चार दावेदार होने से मुकाबला रोचक हो गया है। अब सभी दावेदारों और समर्थकों की निगाहें कांग्रेस पार्टी के अंतिम निर्णय पर टिकी हैं। टिकट किसके हिस्से आएगा और कौन पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनकर चुनाव मैदान में उतरेगा, इसे लेकर बुहाना की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।


देश
राजनीति
Web Story





