भीम प्रज्ञा न्यूज.बुहाना। नगर निकाय बुहाना आम चुनाव 2026 को लेकर इंडियन नेशनल कांग्रेस ने नगरपालिका के सभी 20 वार्डों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। बुहाना नगरपालिका चेयरमैन पद एससी (अनुसूचित जाति) वर्ग के लिए आरक्षित है, जबकि वार्डों का आरक्षण अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार निर्धारित है। कांग्रेस की जारी सूची में वार्ड नंबर 1 से सचिन कुमार जांगिड़, वार्ड 2 से महेंद्र सिंह, वार्ड 3 से मुकेश कुमार, वार्ड 4 से विजेंद्र सिंह, वार्ड 5 से सुनील कुमार, वार्ड 6 से संतरा देवी, वार्ड 7 से अनिल कुमार, वार्ड 8 से ओम प्रकाश, वार्ड 9 से मोबिना और वार्ड 10 से विजेश कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं वार्ड 11 से सोनू कंवर, वार्ड 12 से सरोज, वार्ड 13 से मैनपाल, वार्ड 14 से रघुवीर सिंह, वार्ड 15 से नीलम देवी, वार्ड 16 से मोनिका, वार्ड 17 से रतन लाल, वार्ड 18 से विजय कुमार, वार्ड 19 से रोहिताश्व सिंह और वार्ड 20 से भंवर सिंह कांग्रेस प्रत्याशी हैं।

जारी सूची के अनुसार वार्ड 1, 10 और 13 ओबीसी, वार्ड 3, 5 और 8 एससी, वार्ड 6 एससी महिला, वार्ड 9 ओबीसी महिला तथा वार्ड 11, 12, 15 और 16 सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित हैं। अन्य वार्ड सामान्य वर्ग में हैं। नगरपालिका चेयरमैन पद एससी वर्ग के लिए आरक्षित होने के चलते बुहाना में इस बार चुनावी मुकाबला खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कांग्रेस की पूरी सूची जारी होने के बाद अब चुनावी गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।