भीम प्रज्ञा न्यूज़ भरतपुर।
अमित कुमार उन्देरिया। जिले की रूपवास पंचायत समिति के गांव वंशी पहाड़पुर सरकारी स्कूल में बन रही रसोई घर में आज तीन नंबर की ईटों का उपयोग होने से ग्रामीणों में रोष पैदा हो गया है रोष के चलते ग्रामीण लोगों ने निर्माण कार्य को कार्य स्थल पर पहुंचकर प्रशासन से रूकवाने की मांग की है। खबर में गांव के पंचायत समिति सदस्य दिनेश कुमार वंशीवाल, बनै सिंह जाटव, मोहन सिंह जाटव आदि ग्रामीण लोगों की मानें तो निर्माण कार्य को लेकर ठेकेदार से बढिया सामग्री लगाने की बात कहने के बावजूद भी तीन नंबर की घटिया ईंटो को उपयोग में ला रहा है। सीमेंट भी पूरा नहीं डाल कम डाल रहा है।
आंगनबाड़ी निर्माण कार्य में लगी थी इस प्रकार की सामग्री
ग्रामीणों ने कहा है कि रसोई घर से पहले स्कूल में बनी आंगनबाड़ी निर्माण कार्य में भी इस प्रकार की घटिया सामग्री को उपयोग में लाया गया था। जिसका ग्रामींण लोगों ने जमकर विरोध किया था। लेकिन कोई उसके निर्माण कार्य की जांच नही की गई थी। खबर के अंत में ग्रामीण लोगों ने जिला प्रशासन उपखंड अधिकारी से निर्माण कार्य को रूकवाने की मांग करते हुये नहीं रूकने पर जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन पत्र देने की बात कही है।


देश
राजनीति
Web Story





