भीम प्रज्ञा न्यूज़.चिड़ावा - सूरजगढ़ बाईपास रोड. पर स्थित राज मंगलम होटल में राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.विरेन्द्र क्यामसरिया के सानिध्य में शहीद -ए-आजम भगतसिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर धूमधाम से मनाई गई।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला प्रभारी कैप्टन कुलदीप मान,जिला सचिव हरिश फोगाट, युवा तेजा सेना के चिड़ावा ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम लाम्बा, चिड़ावा उपाध्यक्ष सूबेदार राजवीर जाखड़, सिंघाना ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम ओला ने भगतसिंह की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को प्रेरित किया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी संदीप कटेवा द्वारा करते हुए शहीद भगतसिंह के विचारों को अपने जीवन में अपनाने पर जोर दिया।
फोटो

इस अवसर पर डॉ. शेखर डांगी, फोजी दिनेश बलौदा, ओमप्रकाश, राकेश कुमार, मनोज कुमार, महेश काजला ने पुष्प अर्पित कर शहीद भगतसिंह को याद किया।