- भीम प्रज्ञा न्यूज़. चिड़ावा। थानाधिकारी लक्ष्मीचंद ने कृष्ण गौशाला का दौरा कर गौवंश के रखरखाव और सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला परिसर में चारा, तूड़ा, टीन शेड और भोजन व्यवस्था को बारीकी से देखा तथा समिति द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए सराहना की।
इस दौरान थानाधिकारी ने श्राद्ध पक्ष के अवसर पर आमजन से अपील की कि गौवंश को तला हुआ भोजन (जैसे पूरी, जलेबी और मालपुआ) न खिलाएं। उन्होंने गौवंश के बेहतर स्वास्थ्य के लिए समिति द्वारा निर्धारित आहार ही देने का आग्रह किया। साथ ही गौशाला कर्मचारियों के साथ शालीनतापूर्वक व्यवहार करने की अपील की।
निरीक्षण के दौरान गौशाला समिति के कोषाध्यक्ष राहुल भीमरजका, उपमंत्री नरोत्तम मोदी, व्यवस्थापक सुरेश शर्मा, एडवोकेट महेश, सुनील मिश्रा और संदीप स्वामी उपस्थित रहे। गौशाला समिति ने थानाधिकारी के दौरे और मार्गदर्शन के लिए उनका आभार जताया।


देश
राजनीति
Web Story





