भीम प्रज्ञा न्यूज़. चिड़ावा: रविवार को शहर के झुंझुनूं रोड़ स्थित वेदांत इंटरनैशनल स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गौशाला रोड स्थित एनएसआर स्पोर्ट्स अकेडमी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 19 गोल्ड सहित कुल 28 मेडल अपने नाम किए।
अकैडमी संचालक नितिन सिंह राठौड़ ने बताया कि अलग-अलग भार वर्गों में अकेडमी के कुल 28 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था और सभी खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर क्षेत्र व अकैडमी का नाम रौशन किया।
प्रतियोगिता में अकैडमी के खिलाड़ी हर्षित, पार्थ, वेदांशी, आराध्या, देविका, ध्रुविका, इक्क्षिका, काव्या, धीरेन्द्र, नव्य, भूमि, प्रियांश, एना, तन्विष, पुल्कित, भाविका, अंकित, सिद्धांत सहित भव्य ने गोल्ड मेडल, यशी, जीया, अनमोल, कुमुधा, पुल्कित पूनिया, नितांश व हार्दिक ने सिल्वर मेडल तथा अभी और मयंक ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर श्रेष्ठता साबित की।
अकैडमी के खिलाड़ियों की इस सफलता पर खेल प्रेमियों मनोज मान, पवन शर्मा नेहवाल, नरेश कुमार राकेश जांगिड़, संजय शर्मा, समीर शेखावत, सज्जन गोदारा, मनोज और रोहित सहित अन्य ने बधाई प्रेषित की व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
टॉप न्यूज़
जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 19 गोल्ड, 7 सिल्वर व दो ब्रॉन्ज मेडल जीतकर जनएसआर स्पोर्ट्स एकेडमी ने फहराया परचम

विजयी हुए खिलाड़ी


देश
राजनीति
Web Story




