भीम प्रज्ञा न्यूज़.पिलानी। प्रतिभा किसी बड़े शहरों या कोचिंग संस्थान की मोहताज नहीं होती । इसी मिथक को तोड़ते हुए गांव के परिवेश से निकले हुनर शेखावत ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है ।
झेरली गांव के महेन्द्र सिंह शेखावत झेरली जो आयुष अंतिमा हिन्दी समाचार पत्र के स्तम्भ कार्टूनिस्ट हैं के लाडले व स्वर्गीय सूरत सिंह शेखावत(प्रधान जी) के पौत्र हुनर शेखावत ने नेट पीजी परीक्षा 2026 में आल इंडिया में 116 वी रेंक हासिल कर परिवार को गोरवान्वित करने वाली असाधारण उपलब्धि हासिल की है । विदित हो भाई महेन्द्र सिंह शेखावाटी के प्रसिद्ध ईएनटी चिकित्सक डॉ मूलसिंह शेखावत के लघु भ्राता है । उन्होंने एमबीबीएस की डिग्री झालावाड़ मेडिकल कालेज से पढ़ाई कर प्राप्त की थी । हुनर के इस असाधारण हुनर को लेकर उनकी इस उपलब्धि पर बधाई संदेश मिल रहे हैं ।
टॉप न्यूज़
हुनर शेखावत ने गांव झेरली का नाम किया रोशन



देश
राजनीति
Web Story




