बगड़। अंबाला में आयोजित ब्राह्मण महाकुंभ में राष्ट्रीय परशुराम सेना (ब्रह्मवाहिनी) के राजस्थान प्रदेश संयोजक एवं पूर्व सैनिक गौरव पुरोहित शामिल हुए। उन्होंने महाकुंभ के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए आयोजकों तथा समाजबंधुओं को बधाई दी।

Watermark

इस अवसर पर गौरव पुरोहित ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विमल तिवारी से मुलाकात कर सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। साथ ही आगामी 1 नवंबर को प्रयागराज में प्रस्तावित प्रबुद्ध महाकुंभ को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

गौरव पुरोहित ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने, युवाओं को जोड़ने तथा सामाजिक विषयों पर सार्थक संवाद का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भी विप्र समाज को संगठन से जोड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा।