भीम प्रज्ञा न्यूज.मंडावा@पवन कुमार शर्मा
मंडावा के वार्ड नंबर 2 निवासी श्री बजरंगलाल बलोदा की सुपुत्री डॉ. अनीता बलोदा ने राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पशु चिकित्सा अधिकारी परीक्षा में सफलता हासिल कर परिवार एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। डॉ. अनीता बलोदा की इस सफलता को उनकी मेहनत, लगन एवं समर्पण का परिणाम बताते हुए परिवारजनों ने प्रसन्नता व्यक्त की। उनकी उपलब्धि पर शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
भाई भी अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर उल्लेखनीय है कि डॉ. अनीता बलोदा के बड़े भाई इंजीनियर जयप्रकाश बलोदा भी अमेरिका की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं। भाई-बहन दोनों की उल्लेखनीय उपलब्धियों से बलोदा परिवार में गर्व और खुशी का माहौल है। डॉ. अनीता के पशु चिकित्सा अधिकारी पद पर चयन को लेकर परिवारजनों ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि मंडावा क्षेत्र के लिए भी गर्व का विषय है। उनकी सफलता युवाओं के लिए मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण की प्रेरणादायी मिसाल बनी है।


देश
राजनीति
Web Story





