भीम प्रज्ञा न्यूज़. चिड़ावा। शहर के मंड्रेला बाईपास स्थित परमहंस (PCP ) स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पुष्पांजलि देने के साथ हुई।


इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सद्भावना के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया।
निदेशक विक्रम जांगिड ने अपने संबोधन में बताया बताया कि गांधीजी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश को नई दिशा दी, वहीं शास्त्री जी ने अपनी सादगी, दृढ़ इच्छाशक्ति और कर्तव्यनिष्ठा से देश के सामने एक आदर्श प्रस्तुत किया। उनका प्रसिद्ध नारा “जय जवान, जय किसान” आज भी देश के जवानों और किसानों के सम्मान एवं योगदान की याद दिलाता है।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का प्रसिद्ध भजन रघुपति राघव राजा राम प्रार्थना सभा में गायन किया तथा महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेते हुए सत्य, अहिंसा, अनुशासन, स्वच्छता, ईमानदारी एवं राष्ट्रसेवा को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया ।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर संस्थान परिसर की साफ-सफाई की। विद्यार्थियों ने स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर “स्वच्छ परिसर, स्वस्थ समाज” का संदेश भी दिया गया।
PCP परिवार ने कहा कि महापुरुषों की जयंती केवल उन्हें याद करने का अवसर नहीं, बल्कि उनके विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा लेने का दिन है। इस अवसर पर समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

देश
राजनीति
Web Story





