भीम प्रज्ञा न्यूज़. चिड़ावा। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान द्वारा शुक्रवार को मदरलैंड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चिड़ावा में “गांधी विचार से युवा प्रेरणा” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में पीएमश्री राम प्रताप महादेव प्रसाद रूंगटा राजकीय विद्यालय, नंदिनी इंटरनेशनल सेकेंडरी स्कूल, वीर सावरकर स्कूल चिड़ावा एवं मदरलैंड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कार्यक्रम की व्यवस्थाएं मदरलैंड स्कूल के निदेशक सुनील गुर्जर द्वारा की गईं। विद्यार्थियों ने निबंध के माध्यम से महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, स्वावलंबन एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विचारों को प्रस्तुत किया तथा युवाओं के जीवन में गांधीवादी विचारों की प्रासंगिकता पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान की ओर से विद्यार्थियों को गांधी के विचारों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज एवं राष्ट्र के प्रति सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
आयोजक मेहर कटारिया ने प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले सभी विद्यालयों, विद्यार्थियों एवं सहयोग करने वाले विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

देश
राजनीति
Web Story





