भीम प्रज्ञा न्यूज़.चिड़ावा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को मॉडर्न चिल्ड्रेन स्कूल, चिड़ावा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के विचारों पर आधारित प्रस्तुतियां एवं कविताएं प्रस्तुत कर दोनों महान विभूतियों को श्रद्धापूर्वक याद किया।
विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सादगी एवं देशसेवा जैसे गांधीवादी मूल्यों का संदेश दिया। वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी और राष्ट्र के प्रति समर्पण को भी याद किया गया।
इस अवसर पर गांधी जीवन दर्शन संस्थान के मेहर कटारिया एवं समाजसेवी सुरेन्द्र सैनी सहित मॉडर्न चिल्ड्रेन स्कूल के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेकर उन्हें अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

Watermark

कार्यक्रम में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने वातावरण को प्रेरणादायी बना दिया।