भीम प्रज्ञा न्यूज़. ​चिड़ावा। सेवा भारती समिति चिड़ावा के तत्वावधान में राजकला राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 'नशा मुक्त व सुपोषित भारत अभियान' के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सरोज दाधिच ने की।

​कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक अनिल गुप्ता ने सेवा भारती की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए समाज में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति को रोकने में मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।

​मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित समिति के स्वास्थ्य आयाम के जिला प्रमुख डॉ. अशोक कुमार शर्मा ने स्वस्थ एवं सुपोषित जीवन के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर ही सशक्त समाज की आधारशिला है, इसलिए दैनिक जीवन में पौष्टिक एवं संतुलित खानपान को अपनाना आवश्यक है।

Watermark

​कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलामंत्री महेंद्र कुमार सैनी और सह जिलामंत्री नरेश फौजी उपस्थित रहे। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र सुंदरीया ने किया।

​कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या सरोज दाधिच ने सभी का आभार व्यक्त किया और छात्राओं को अभियान से जुड़े पत्रक वितरित किए गए। इस दौरान मुरारी लाल, बलराम, सुनील कुमार, घीसाराम, चेतराम, अनील, नेमता, सुनीता देवी, मनीषा, निर्मला, सुमन और ममता सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।