भीम प्रज्ञा न्यूज़. चिड़ावा। शहर के मुख्य बाजार स्थित बावलिया बाबा साधना स्थली चौरासिया जी का मंदिर में परमहंस पंडित गणेश नारायण जी की पावन प्रेरणा से बावलिया बाबा का छठा श्राद्ध दिवस 4 अक्टूबर रविवार को श्रद्धा, भक्ति, सेवा, समर्पण और आस्था के साथ मनाया जाएगा।


मंदिर के महंत विनोद चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पावन अवसर पर सायं 3:15 बजे से भव्य भजन संध्या, सायं 5:00 बजे बावलिया बाबा की भव्य झांकी, सायं 6:15 बजे 101 दीपों की दिव्य महाआरती और शाम सात बजे से पावन प्रसाद का वितरण किया जाएगा। इस आयोजन में "एक रंग - एक भाव - एक आस्था" के तहत सभी श्रद्धालुओं से नीले वस्त्र धारण करके पधारने का विशेष अनुरोध किया गया है। कार्यक्रम की तैयारियों को आयोजन समिति के सदस्यों ने अंतिम रूप प्रदान किया।

देश
राजनीति
Web Story





