भीम प्रज्ञा न्यूज़. ​चिड़ावा। मण्ड्रेला रोड स्थित विवेकानन्द पब्लिक सेकेंडरी स्कूल की गतका कोच लीना विक्रम सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए चिड़ावा और पूरे राजस्थान का नाम रोशन किया है। जम्मू में 27 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित 10वीं सीनियर नेशनल गतका चैंपियनशिप–2026 में उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए दो मेडल अपने नाम किए।
​देशभर के उत्कृष्ट खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा में लीना विक्रम सिंह ने राजस्थान की टीम का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने अपनी मार्शल आर्ट कला का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए:
​सिल्वर मेडल: गतका डेमोंस्ट्रेशन (प्रदर्शन) इवेंट में,
​ब्रॉन्ज मेडल: गतका सिंगल सोटी फाइट इवेंट में
​इसके साथ ही, विवेकानन्द स्पोर्ट्स स्कूल की होनहार खिलाड़ी मन्नत सैनी ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

Watermark

इस गौरवपूर्ण राष्ट्रीय उपलब्धि के बाद विद्यालय परिसर में खिलाड़ियों का गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय की सचिव कोशी सैनी ने खिलाड़ियों को माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
​
राजस्थान गतका एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विद्यालय के प्रिंसिपल विनोद कुमार सैनी ने कहा कि "लीना विक्रम सिंह और मन्नत सैनी की यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। इससे पारंपरिक भारतीय मार्शल आर्ट 'गतका' के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ेगा और अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।"
​इस अवसर पर विद्यालय परिवार, समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।