भीम प्रज्ञा न्यूज.झुंझुनूं। जिला प्रमुख पद के चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज करते हुए जिला प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा जमाया। कांग्रेस प्रत्याशी कोमल भंवरिया जिला प्रमुख निर्वाचित हुईं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी हर्षिनी कुल्हरी को 16 मतों के अंतर से पराजित किया। जिला परिषद सभागार में आयोजित मतदान प्रक्रिया के बाद मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी कोमल भंवरिया को 28 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी हर्षिनी कुल्हरी को 12 वोट प्राप्त हुए। वहीं, एक मत निरस्त हुआ। इस प्रकार कोमल भंवरिया ने 16 मतों के अंतर से जीत हासिल कर जिला प्रमुख पद पर अपना कब्जा जमाया। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद कांग्रेस खेमे में उत्साह का माहौल रहा। जिला प्रमुख चुनाव के इस परिणाम को झुंझुनूं की राजनीति में कांग्रेस की बड़ी जीत में देखा जा रहा है।