भीम प्रज्ञा न्यूज़.नवलगढ़। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) की सामुदायिक जागरूकता व जन सहभागिता इकाई द्वारा नियमित रूप से की जाने वाली गतिविधियों की कड़ी में नवलगढ़ शहर की नवलगढ़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रामदेवरा के विद्यार्थीयो को घेर के मन्दिर के पास में स्थित चौखाणी कुआँ,भक्तों की हवेली व पाटोदिया हवेली पर चल रहे शहरी सोंदर्यीकरण परियोजना के कार्यो का भ्रमण कराया गया | भ्रमण में विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया | कार्यक्रम का आयोजन रुडीप के अधिशाषी अभियन्ता नूतन प्रकाश सैनी के निर्देशानुसार किया गया|
सामुदायिक जागरूकता व जन सहभागिता ईकाई के सहायक सामुदायिक विकास विशेषज्ञ भींव सिंह सैनी ने विधार्थियों को नवलगढ़ शहर में चल रही शहरी सोंदर्यीकरण परियोजना में होने वाले विकास कार्यो ( हेरिटेज वाक्-वे, विरासत सम्पतियों का पुनर्वास, चारो गेटो के पुनर्वास, रामदेव मेला ग्राउंड का पुनर्विकास, सूर्यमंडल खेल परिसर का पुनर्विकास व विभाग द्वारा किये जा रहे कार्य को विस्तारपूर्वक बताया | सैनी ने विधार्थियों को बताया की शहरी सोंदर्यीकरण परियोजना से नवलगढ़ शहर की पुरानी धरोहर को पुनः संरक्षित किया जा रहा है |
सोशल सेफगार्ड जितेन्द्र कुमार शर्मा ने विद्यार्थीयो को शहरी सोंदर्यीकरण परियोजना के बारे में और अन्य जानकारी दी एवं विद्यार्थियों को जल संरक्षण, स्वास्थ्य एवं स्व्च्छता के महत्व को समझाया | विद्यालय के प्रधानाचार्य रणजीत सिंह शेखावत ने कहा की विद्यार्थीयो के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चो में जागरूकता बढ़ाते है | कार्यक्रम में सीएमएससी के एसीएम व सपोर्ट इंजीनियर व संवेदक फर्म के साईट इंजीनियर एवं विद्यालय के अशोक जी, रेशु जी ने अपनी सहभागिता निभाई |