भीम प्रज्ञा न्यूज़.चिड़ावा। सोमरा मैरिज गार्डन में राजस्थान भाजपा के सह प्रभारी श्री कुलजीत सिंह चहल का भाजपा नेता एवं पार्षद सुरेश भूकर तथा झुंझुनूं भाजयुमो नेता देवेन खंडेलवाल के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर राजीव गोदारा, संदीप पचार, विद्याधर धत्तरवाल, टिक्कू कोठारी, बाबूलाल कुमार, चिंकी थाकन, अमन डांगी, जयकरण, ताराचंद गौरा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं से अभिनंदन किया। श्री चहल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, जनसेवा एवं सक्रिय सहभागिता का संदेश दिया।